जमशेदपुर, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार को प्रवर्धमान योग में कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। यह काफी महत्वपूर्ण व पुनीत योग है। इस दिन भगवान ब्रह्मा ने पूरी सृष्टि की रचना की थी। पंडित प्रणव मिश्रा ने बताया कि 29 मार्च की शाम 4.33 बजे प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जो 30 मार्च की दोपहर 2.14 बजे तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 30 मार्च को ही कलश स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना के लिए 4 घंटे का मुहूर्त होगा। लेकिन 30 मार्च को चैत्र नवरात्र घट स्थापना के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 6.24 से 7.07 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजित मुहूर्त सुबह 7 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। इस बार आठ दिन की नवरात्रि होगी। 8 दिनों तक शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना अलग-अलग रूपों में की जाएगी। ज्योतिषविदों के मुताबिक, तृतीया तिथि का क्षय होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.