नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Navratri navami upay: नवरात्रि की नवमी तिथि मां दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी 1 अक्तूबर, बुधवार को है। नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सिद्धियों की प्राप्ति होती है। नवमी के दिन भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय करते हैं। जानें नवमी के दिन किन उपायों से मां दुर्गा के प्रसन्न होने की है मान्यता। 1. दुर्गा सप्तशती का पाठ: नवमी के दिन दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। अगर पूरा पाठ करना संभव न हो तो इसके महत्वपूर्ण पाठ जैसे कवक, कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.