प्रयागराज, नवम्बर 27 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद पहली बार राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने 'ए प्लस' (स्कोर 3.26) ग्रेड प्रदान किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं आधारभूत संरचना में निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है। नैक टीम ने 13 से 15 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय का पुनः निरीक्षण किया था। इससे पहले टीम ने 28, 29 और 30 मई माह में तीन दिवसीय दौरा किया था, जिसके बाद छह जून को इविवि को ए ग्रेड (स्कोर 3.17) मिला था। पुनर्मूल्यांकन के दौरान कई विभागों में अनुसंधान के दायरे का विस्तार, छात्र-केंद्रित गतिविधियों में बढ़ोतरी और डिजिटल संसाधनों में सुधार को सकारात्मक रूप से दर्ज किया गया। नैक का 'ए प्लस' ग्रेड हासिल करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्य...