मुंबई, नवम्बर 10 -- महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)चुनाव अकेले लड़ेगी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता के इस बयान से राज्य के विपक्षी महागठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) के भविष्य पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब MVA के घटक दल उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना और राज ठाकरे की MNS स्थानीय चुनावों के लिए गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि मुंबई के पदाधिकारियों ने महानगर में निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला किया है। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी महानगरपालिका मुंबई ...