जयपुर, मई 27 -- जोधपुर के प्रतिष्ठित मथुरादास माथुर अस्पताल से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। अस्पताल के MRI लेब के चेंजिंग रूम में एक महिला का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह घटना न केवल महिला की निजता का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को भी बेनकाब कर रही है। सूत्रों के अनुसार, न्यूरो वार्ड में भर्ती एक महिला को MRI जांच के लिए भेजा गया था। जैसे ही वह महिला चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई, उसे शक हुआ कि वहां कहीं कैमरा छिपा हो सकता है। महिला ने सतर्कता दिखाते हुए जब चारों ओर देखा, तो उसकी नजर एक मोबाइल फोन पर पड़ी जो बड़ी ही चालाकी से एक कोने में छिपाकर रखा गया था। महिला ने तुरंत शोर मचाया और मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन व पुलिस को दी। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.