नई दिल्ली, अगस्त 5 -- MPESB Group 1 & 2 Sub Group 1 Result 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 1 और 2 सब ग्रुप 1 पोस्ट परीक्षा 2025 की भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 172 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। मध्य प्रदेश ग्रुप 1 और 2 सब ग्रुप 1 पोस्ट परीक्षा 2024 का आयोजन 2 जून, 2025 को किया गया था। परीक्षा की आंसर की 5 जून 2025 को जारी की गई थी। MPESB Group 1 & 2 Sub Group 1 Result 2025 Direct LinkMPESB Group 1 & 2 Sub Group 1 Result 2025: एमपी एमपी ग्रुप-1 और 2 व सब ग्रुप-1 2025 का रिजल्ट कैसे...