नई दिल्ली, फरवरी 15 -- MPESB MP Constable Bharti 2024: मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक यानी एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आज 15 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से जारी विस्तृत नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल के कुल 253 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों में 72 पद अनारक्षित हैं। 26 पद ईडब्ल्यूएस, 75 पद ओबीसी, 36 पद एससी और 44 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx पर जाकर 1 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन 15 फरवरी से 8 मार्च के बीच कर सकेंगे। एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2025 को प्रस्तावित है। प...