नई दिल्ली, मार्च 4 -- MPESB Group 4 Recruitment 2025: मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड द्वारा एमपीईएसबी ग्रुप 4 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान में एमपीईएसबी ग्रुप 4, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती अभियान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें- एमपीईएसबी ग्रुप 4 2025 वैकेंसी डिटेल्स: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा यह भर्ती अभियान लेक्चरर के कुल 966 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसकी लास्ट डेट 17 मार्च, 2025 तय की गई है। अगर आप फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं तो 22 मार्च, 2025 तक कर...