भोपाल, अप्रैल 13 -- Mp Weather News Hindi: मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच बरसात के बाद लोगों को काफी राहत मिली। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, गुना, शिवपुर आदि में लोगों ने राहत की सांस ली। एमपी मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो 14 अप्रैल से करीब-करीब दो दर्जन जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उसके बार फिर से मौसम करवट लेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 16 अप्रैल से तापमान में इजाफा होगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग की ओर से हीट वेव पर अलर्ट भी जारी किया है। मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पिछले दो दिनों से बारिश हुई थी। एमपी की राजधानी में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को धूप खिल गई थी। जबकि, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा,सीधी, विदिशा, डिंडौरी, बालाघाट, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.