भोपाल, मई 20 -- MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में एकसाथ मौसम के दो रूप दिख रहे हैं। एक ओर जहां बारिश से लोगों को राहत मिली है तो दूसरी ओर पारे के 45 डिग्री के पार पहुंचने पर लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है। एमपी की राजधानी भोपाल, इंदौर,उज्जैन आदि शहरों में 20 मई से मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग की ओर से बारिश, आंधी सहित ओलावृष्टि पर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दर्जन से अधिक जिलों में आगामी दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बरसात के साथ ही दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिलेगी। दूसरी ओर, कुछ शहरों में गर्मी अपना असर दिखाएगी। खजुराहो सहित अन्य शहरों में 42 डिग्री के पार तापमान पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.