Bhopal, अगस्त 14 -- मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह समय सारणी परीक्षा से 6 महीने पहले घोषित की गई है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से शुरू होगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।सबसे पहले हिंदी विषय की परीक्षा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, दोनों कक्षाओं का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। टाइम टेबल के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक निर्धारित है। 8 बजे तक पहुंचना होगा सेंटर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.