नई दिल्ली, मई 6 -- MPBSE MP Board 10th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्रज्ञा जायसवाल ने इंग्लिश, हिंदी, गणित, संस्कृत, साइंस और सोशल साइंस सहित 6 विषयों में से 100 में से 100 मार्क्स हासिल किए हैं, केवल सोशल साइंस में उनके 97 मार्क्स आए हैं, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन के बाद कुल स्कोर 500/500 बनता है। प्रज्ञा जायसवाल ग्योरियस पब्लिक हाईस्कूल निवास की छात्रा हैं। प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। प्रज्ञा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे बड़े होकर एक सिविल सर्वें...