मंडला, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है,इसकी एक बानगी देखने को मिली। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के एक अस्पताल का वीडियो आपको हैरान कर देगा। 1 मिनट से भी कम समय के इस वीडियो में एक वार्ड है जहां मरीज के चारों ओर चूहों का बसेरा है। दिखने में बड़े और मोटे ताजे चूहे बड़ी संख्या में धमाचौकड़ी कर रहे हैं। इसके अलावा वहां पड़े सामान को भी कुतर रहे हैं। ऐसी व्यवस्था पर एमपी कांग्रेस ने भी तंज कसा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो जारी कर इसपर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में पड़ताल करने पर पता चला कि यह मंडला जिले का है। जिला अस्पताल कहने को सरकारी है, पर देखक लगता है कि यहां डॉक्यरों से ज्यादा तो चूहे दिखाई दे रहे हैं। 31 सेकेंड के एक वीडियो में शिशु वार्ड में लेटे एक शख्स के चारों ओर सिर्फ च...