भोपाल, मार्च 17 -- मध्य प्रदेश में 3 दिन तूफानी मौसम रहने वाला है। IMD की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 19, 20 और 21 मार्च को मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 19, 20 और 21 मार्च को तेज हवाओं और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में हवाओं की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 19 मार्च को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर कलां,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.