कटनी, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के कटनी शहर में 5 दिन पहले एक 13 साल की बच्ची के अपहरण और गैंगरेप की घटना के बाद ऐसे ही एक दूसरे मामले के खुलासे ने सबको चौंका दिया है। सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ। छात्रा पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कटनी शहर के एनकेजे थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित नाबालिग लड़की का कहना है कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता ने कहा कि जून 2025 में उसके साथ यह घटना हुई थी और आरोपियों ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों ने अपनी पहच...