बालाघाट, नवम्बर 2 -- मध्य प्रदेश में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया। सुनीता नाम की यह नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति की सदस्य थी। उस पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सीएम मोहन यादव ने इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों को दी गई कड़ी चेतावनी का असर बताया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के बालाघाट में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। होंने बताया कि सुनीता ने एक नवंबर को मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई हॉक फोर्स के सहायक कमांडर रूपेंद्र धुर्वे के सामने सरेंडर किया। अधिकारी ने बताया कि सुनीता प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय...