वार्ता, मार्च 14 -- मध्य प्रदेश में पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक से 31 क्विंटल गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने होली के दिन शुक्रवार को एक ट्रक से करीब 31 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। बरामद गांजे की कीमत पुलिस ने छह करोड़ रुपए से अधिक बताई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पशु आहार के बीच कट्टों में भरकर बड़ी मात्रा में अवैध गांजा तस्करी कर दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त ट्रक को पकड़ने के लिए चेक प्वाइंट बनाए गए। शायद ट्र...