ग्वालियर, जनवरी 12 -- ग्वालियर में नए साल में प्रदेश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। यहां एक 75 वर्षीय रिटायर्ड उप पंजीयक बिहारी लाल गुप्ता को आईपीएस और सीबीआई अधिकारी बनकर ठगों ने 31 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.12 करोड़ रुपए ठग लिए। ठग ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाया और उनकी गाढ़ी कमाई का हिस्सा लूट लिया। पूरा घटनाक्रम 16 नवंबर से 3 जनवरी तक चला। दो दिन पहले मोबाइल पर डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने एक वीडियो देखने पर बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ। रविवार शाम को पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। जिस पर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर लिया गया है।एक कॉल और... शहर के खेड़ापति कॉलोनी 57-बी निवासी 75 वर्षीय बिहारी लाल गुप्ता उप पंजीयक पद से रिटायर्ड हुए हैं। परिवार में चार बेटे हैं और चारों बेटे बाहर रहते हैं और मल्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.