दामोह, मार्च 20 -- मध्य प्रदेश में एक सर्च अभियान के दौरान पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से की गई गोलीबारी में एक एएसआई और हिस्ट्रीशीटर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के दमोह में गुरुवार को पुलिस टीम सर्च अभियान पर निकली थी। इस दौरान पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच गोलीबारी हुई। इस गोली बारी में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) और एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में एएसआई ने भी गोली चलाई। पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने पत्रकारों को बताया कि घटना सुबह सात बजे हुई। मुठभेड़ में घायल एएसआई आनंद अहिरवार (45) और कासिम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम खान के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ...