बड़वानी, मई 18 -- मध्य प्रदेश के बड़वानी नगर में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मां और उनकी तीनों लड़कियों की जान पर बन आई। एक शराबी ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी पर बैठी इन मां बेटियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल मौके पर तड़पते रहे और ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के ही निजी अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है । इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है । बड़वानी नगर के राजघाट रोड पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों और एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार तीन बहनें 14 साल की पलक कुशवाह, 12 साल की कनिका कुशवाह और 8 साल की आकृति कुशवाह के साथ ही उनकी मां भी घायल हो गईं । कनिका की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.