सिवनी, मई 30 -- मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बड़ा हादसा होने से टल गया है। यंहा पायलेट ट्रेनिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से विमान लैंडिंग करते समय पलटा गया। इस हादसे में ट्रेनी पायलट बाल-बाल बचा गया। हादसे के वक्त विमान में ट्रेनी पायलट के अलावा कोई और नहीं था। ट्रेनी पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी लगने पर कंपनी के अधिकारियों ने विमान को त्रिपाल से ढक दिया है। घटना सिवनी जिले के सुकतरा रनवे पर पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुई। यंहा विमान लैंडिंग के समय विमान क्रैश होने से बच गया। मिली जानकारी के अनुसार विमान रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड का था। विमान को ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। जानकारी मिलने लर रेड बर्ड एवियशन प्रायवेट लिमिटेड के अधिकारियो ने आनन फानन में घटना को छुपाने के लिए रनवे पर पलटे विमान को तिरपाल से ढंक दिया है, बता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.