जबलपुर, जून 20 -- मध्य प्रदेश में रेप की शिकार बनी एक नाबालिग पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने उसे हवस का शिकार बनाया था। यहां तक कि उसने पीड़िता को गर्भपात की गोलियां खाने के लिए मजबूर भी किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले एक लड़के द्वारा कथित तौर पर रेप की शिकार बनी 16 साल की नाबालिग लड़की ने एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गुरुवार को 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पहले लड़की को गर्भपात की गोलियां खाने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की। उसके बाद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.