भोपाल, अगस्त 20 -- मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के नीमच, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, सिवनी, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देर रात तक यहां 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से वर्षा हो सकती है, साथ ही 41 से 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके अलावा झाबुआ, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, दतिया और निवारी जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां 5 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने के साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है। इससे पहले बीते दिन प्रदेश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.