भोपाल, सितम्बर 24 -- मध्य प्रदेश में बदमाशों का हौसला इतना बुलंद है कि आईजी को भी शिकार बनाने से नहीं डरे। भोपाल के सबसे सुरक्षित इलाके में पत्नी के साथ टहल रहे आईजी का फोन झपटकर बदमाश फरार हो गए। भोपाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शहर के चार इमली इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का मोबाइल फोन चुरा लिया। मंगलवार रात को राज्य पुलिस मुख्यालय में आईजी (खुफिया) के पद पर तैनात डॉ. आशीष अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि आरोपियों ने डॉ. आशीष के हाथ से दो मोबाइल फोन छीने थे, लेकिन उनमें से एक ने यह महसूस होने पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.