शिवपुरी, अक्टूबर 31 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कानून व्यवस्था की हालत खराब होती जा रही है। जिले में एक के बाद एक परेशान करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। शिवपुरी में कानून व्यवस्था की गिरती शाख का ताजा उदाहरण देखने को मिला है। यहां पुलिस के सामने ही दो समूह के लोगों में लड़ाई हो गई। देखते ही देखते लड़ाई ने भीषण रुख ले लिया और लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस के सामने हुई इस लड़ाई में कई घायल हुए हैं। मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का है। यहां के सीहोर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिसवालों के सामने ही दो समूह के कई लोग लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच लड़ाई 10 हजार रुपए को लेकर हुई थी। पुलिस ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.