नई दिल्ली, जनवरी 26 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपनी जान लेली। किशोर ने मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। मनिहारी गांव निवासी सन्नी गौड़ बैसवार, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। सुबह घर पर पढ़ाई को लेकर पिता की फटकार से नाराज हो गया। परिजनों के अनुसार, डांट के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा। घर से निकलने के बाद सन्नी सीधे बरगवां रेलवे स्टेशन पहुंचा, कुछ देर तक वह ट्रैक के आसपास टहलता रहा, फिर अचानक मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.