भोपाल, मार्च 13 -- मध्य प्रदेश में जोरदार गर्मी पड़ने की शुरुआत हो चुकी है और ज्यादातर स्थानों पर पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सबसे गर्म स्थान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तालुन (बड़वानी) में दर्ज किया गया। इसके अलावा कन्नौद (देवास), खजुराहो (छतरपुर), पृथ्वीपुर (निवाड़ी), नर्मदापुरम, रतलाम और मंडला में भी तापमान 39 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने हफ्ते के अंत में 9 जिलों में तेज गर्मी से राहत मिलने और बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.