नई दिल्ली, जनवरी 11 -- मध्य प्रदेश के भोपाल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और अपनी जमा-पूंजी लगाकर उसे सब-इंस्पेक्टर (SI) बनवाया। लेकिन जैसे ही पत्नी की ट्रेनिंग पूरी हुई और उसने नौकरी जॉइन की, उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। पत्नी ने पति के पारंपरिक पहनावे, जैसे धोती-कुर्ता पहनने और सिर पर शिखा (चोटी) रखने पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया। नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने अपने पति पर मॉर्डन बनने का दबाव बनाया और उसे अपना हुलिया बदलने के लिए कहा। जब पति ने अपनी आस्था और पहचान का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी का कहना है कि उसे अपने पति के साथ सार्वजनिक स्थानों पर जाने में शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.