सीहोर, दिसम्बर 28 -- मध्य प्रदेश के सीहोर में चलती बाइक में दमाका हो गया है। धमाका इतना भयानक था कि बाइक पर मौजूद शख्स के पैरों के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दावा किया डा रहा है कि शख्स बाइक पर विस्फोटक लेकर जा रहा था। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। हादसे में बाइक भी पूरी जलकर खाक हो गई है। घटना रविवार सुबह को इछावर आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई है। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस उसकी जांच कर रही है। साथ में पुलिस ने धमाके के कारण का पता लगाने में भी जुटी हुई है। इससे पहले हाल ही में इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीहोर जिले में एक भीषण हादसे में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई छी। जिले के थाना जावर अंतर्गत पटेल ढाबे के पास सीमेंट से भर...