श्योपुर, फरवरी 16 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर में महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जड़ैल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चा बनी हुई है। आपको बता दें रविवार शाम को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं और वीडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.