इंदौर, जनवरी 11 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाड़िया और तिलक नगर क्षेत्र के बीच एक शख्स की चाइनीज मांझे से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार शाम जो हुआ बाइक से घर लौट रहे युवक का गला पतंग की घातक डोर ने इस बेरहमी से काटा कि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी जिंदगी खत्म हो गई। एक हंसता-खेलता परिवार पलभर में उजड़ गया। बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी निवासी रघुवीर धाकड़ पेशे से टाइल्स फिटिंग के ठेकेदार थे। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद वे नई साइट देखने निकले थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे शकुंतला अस्पताल के पास पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंसा और बाइक की रफ्तार के साथ ब्लेड बनकर गले को चीरता चला गया। रघुवीर सड़क पर गिर पड़े, खून से लथपथ, और आसपास मौजूद लोग सिर्फ बेबस होकर देखते रह गए। यह भी पढ़ें: MP में जिस पति ने सपना पूरा करवाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.