सिंगरौली, मई 6 -- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा जयसवाल ने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी ट्यूशन के हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। प्रज्ञा के पिता विनय कुमार जयसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी माता शशिकला जयसवाल भी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा उन्हें सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी लगातार उनका उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.