भोपाल, सितम्बर 16 -- मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले कुछ घंटों के दौरान प्रदेश के खंडवा, बुरहानपुर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिंगरौली, सीधी, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा और भोपाल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने यह पूर्वानुमान आज रात तक के लिए जारी किया है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो सोमवार को प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.