भोपाल, मार्च 2 -- मध्य प्रदेश के मुरैना संभाग के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की-हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्न नहीं हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान देवरा (सिगरौली) में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं आंवरा में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानिए मौसम के ताजा अपडेट। हल्की-फुल्की बारिश और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मार्च महीने में तेज गर्मी और लू छाई रहेगी। इसके साथ ही बादल और हल्की बारिश के भी आसार हैं। कई इलाकों में हीट वेब के भी आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। धीरे-धीरे तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.