मऊगंज, मई 16 -- एमपी के मऊगंज जिले के शाहपुर में 75 साल के एक बुजुर्ग गहरे सकरे कुएं में जा गिरे। यह कुआं 25 फीट गहरा बताया जा रहा है। घटना कई घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। कुआं बहुत सकरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानियां आ रही हैं। बचावकर्मी बुजुर्ग को निकालने के लिए कुएं में नहीं प्रवेश कर पा रहे हैं। बचाव अभियान में जेसीबी की मदद ली जा रही है। जेसीबी से कुएं के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। ये घटना मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटखरी गांव की है। बताया जा रहा है की शुक्रवार को करीब 10 से 11 बजे के आसपास बुजुर्ग रामगोपाल कुशवाहा घर से निकले थे। काफी देर तक जब व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.