भिंड, फरवरी 17 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाईं। एक कर्मचारी को कुर्सियों और बंदूक के बट से पीटा। घटना उमरी टोल प्लाजा पर पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर हुए हमले के वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं। अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। इसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और बंदूक के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.