भिंड, फरवरी 2 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर माया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। बदमाश एक ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट करने के बाद उत्तर प्रदेश की तरफ भाग रहे थे। मध्य प्रदेश के भिंड में ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले हथियार बंद बदमाशों को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में धर दबोचा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस देर रात अटेर के बीहड़ पहुंची। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है और तीसरा फरार हो गया। दरअसल, शनिवार शाम करीब 7 बजे बदमाश सराफा व्यापारी आनंद सोनी की दुकान में घुस गए थे। यहां उन्होंने दो फायर किए, फिर व्यापारी पर कट्‌टा अड़ा दिया। व्यापारी से कहा पुलिस से कह देना कि मुंबई में बहुत लूट की है। ये माया गैंग है। बद...