शिवपुरी, मार्च 10 -- मध्य प्रदेश के माधव नेशनल पार्क को भारत के 58वें टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया है। इसके साथ ही यह मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। इसका शुभारंभ और लोकार्पण राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया है। इस अवसर पर सीएम ने टाइगर रिजर्व में एक बाघिन को उसके नए आवास में छोड़ा।भारत का 58 वां और एमपी का 9वां टाइगर रिजर्व सीएम ने कहा कि यहां बाघ पुर्नस्थापन का एक बड़ा प्रयोग हुआ है। अतीत के काल में 12-15 टाइगर छोड़े गए थे, लेकिन वो लुप्त हो गए। मगर अब एक बार फिर भारत सरकार के सभी मापदंडों के अनुसार इसे मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बनाया गया है। इसके साथ ही यह भारत का 58वां टाइगर रिजर्व भी बन गया है। मोहन यादव ने बताया कि इस जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीता अभ्यारण्य की शुरूआत की थी। यह भी पढ़ें- 7 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.