रतलाम, नवम्बर 14 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले के माही क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार XUV 700 कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग कुछ ही पलों में मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गईं। काफी देर बड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ा से बाहर निकाला गया, फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.