ग्वालियर, मार्च 16 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के सबसे बड़े सरकारी कमला राजा अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सकुशल बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, कमलराजा महिला एवं बाल रोग अस्पताल के लेबर वार्ड के आईसीयू में देर रात भीषण हादसा हुआ। एसी का कंप्रेशर फट जाने के चलते वहां आग लग गई, जिसके चलते अंदर सो रही गर्भवती महिलाओं का अचानक दम घुटने लगा। उन्होंने देखा तो वहां तेज धुंआ भरा हुआ था और कई जगह आग की हलकी चिंगारिंयां भी नजर आ रही थीं। इसके बाद वहां अफरा-तफरी के साथ मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मैच गई। अस्पताल कर्मियों द्वारा खिड़कियां तोड़कर धुआं बाहर निकालने की कोशिश की गई। आग की सूचना मिलते ही जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.