इंदौर, सितम्बर 13 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला नेता के बेटे को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने का मामला सामने आया है। 31 वर्षीय घायल युवक अर्जुन जोशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन की मां ममता नारायण जोशी पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। पुलिस के अनुसार, अर्जुन जोशी शुक्रवार रात खजराना थाना क्षेत्र में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां किसी बात को लेकर प्रेमिका के पिता और उसके बीच कहासुनी के बाद गोली चल गई। घायल अर्जुन ने आरोप लगाया है कि उसकी प्रेमिका के पिता ने ही उस पर हमला कर गोली चलाई है। हालांकि, पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। वहीं अर्जुन जोशी ने भी प्रेमिका के घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.