भोपाल, मई 14 -- एमपी के सीएम मोहन यादव गुरुवार को रीवा और सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10 बजे भोपाल से विमान के जरिए सुबह 11 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। वह सीधी में आयोजित एक समारोह में सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मई महीने की किश्त की रकम लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री पहले रीवा की तहसील के दिव्यगवां पहुंचेंगे। वह वहां नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे। सीएम मोहन यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के 501 खेत तालाबों और अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी करेंगे। वह स्वामित्व योजना से हितग्राहियों को भू अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। सीएम मोहन यादव 5 एकड़ प्रस्तावित क्षेत्र में पौध-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.