मऊगंज, मई 20 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले आंबी गांव में अचानक एक तेंदुआ BJP नेता और पूर्व पार्षद सीएम सिंह पटेल के घर में घुस गया। इससे पूरे गांव में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे खेत की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान एक तेंदुआ झाड़ियों से निकला और अचानक एक बच्चे की पीठ पर पंजा मार दिया। इससे लड़के शोर मचाने लगे। मौके पर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोगों के चिल्लाने और हंगामे की आवाज से तेंदुआ भागते हुए सीधे गांव में घुस गया। यह एक भाजपा नेता के घर में घुस गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुआ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सीएम सिंह पटेल के घर में घुस गया था। तेंदुए को देख घर के लोग बाहर निकल गए और दरवाजा बंद कर दिया। सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.