नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- Moto G06 Power Launched: Motorola ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल कंपनी की G-सीरीज का "Power" वेरिएंट है, जो इस प्राइस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। Moto G06 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखती है। फोन सिंगल चार्ज पर 3 दिन चल सकता है। फोन में IP64 (डस्ट और छींटे प्रतिरोध) और Gorilla Glass 3 है। आइये अब आपको बताते हैं फोन के फीचर्स, प्राइस और कलर वैरिएंट की डिटेल्स: Moto G06 Power की कीमत और कलर वेरिएंट Moto G06 Power को भारत में लॉन्च 7,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। यह कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए है। Motorola ने इस फोन को तीन Pantone रंग वेरिएंट में पेश किया है: जो कि एक faux leather बैक के साथ आकर्षक लुक देते हैं। फ...