नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Morwa Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी। आरजेडी के रणविजय साहू आगे चल रहे हैं। जेडीयू के विद्यासागर सिंह निषाद दूसरे नंबर पर हैं। जेजेपी से जागृति चौथे नंबर पर हैं। जागृति बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की पोती हैं। 2020 के चुनाव में साहू ने निषाद को लगभग 10,671 वोट के अंतर से हराया था। Morwa Chunav Result 2025 LIVE: सुबह 11.52- Morwa Chunav Result 2025 LIVE- चार राउंड की काउंटिंग के बाद आरजेडी के रणविजय साहू 2227 वोटों से आगे। सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे। 2020 के चुनाव में रणविजय साहू को 37.06% वोट मिले जबकि विद्यासागर को 30.42% वोट मिले थे। 2015 में विद्यासा...