लखनऊ, जून 17 -- बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम हवा के दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ गया है। मानसूनी सीजन के समय ऐसी मौसमी परिस्थितियां भारी या बेहद भारी बारिश करा देती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती स्थिति का असर बुधवार को बिहार और उसकी सीमा से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा। इसके बाद यह दायरा मध्य यूपी फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। मंगलवार को दिन में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में 33.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। चुर्क में 20.8, वाराणसी बीएचयू में 10.8, बलिया में 10, बुलंदशहर में 2.0 और बांदा में 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इसी बीच मानसून भी प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। यानी बारिश का सिलसिला अब लम्बा चलने वाला है। अमौसी स्थित प्रादेशिक मौसम मुख्यालय के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आज उत्तरी अरब सागर, गुजरात के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.