नई दिल्ली, मई 24 -- Monsoon Arrival in India: मॉनसून केरल पहुंच गया है। शनिवार को IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऐलान किया है। खास बात है कि आमतौर पर 1 जून को दस्तक देने वाली बारिश 2025 में 8 दिन पहले ही केरल पहुंच चुकी हैं। हालांकि, मौसम विभाग पहले ही संभावनाएं जता चुका था कि इस बार मॉनसून जल्दी आएगा। बीते कई दिनों से भारत के अधिकांश राज्य बारिश का सामना कर रहे हैं। IMD ने लिखा, 'दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है, जिसकी सामान्य तारीख 1 जून है। इसके चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य तारीख से 8 दिन पहले ही केरल पहुंच चुका है। साल 2009 में 23 मई को आने के बाद अब यह पहली बार है, जब मॉनसून केरल इतनी जल्दी आया है।' साल 2024 में मॉनसून ने 30 मई को दस्तक दी थी। आईएमडी ने हाल ही में यह भी बताया कि अगले दो दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.