देहरादून, सितम्बर 25 -- Monsoon updates: उत्तराखंड में 96 दिन सक्रिय रहकर मानसून की विदाई शुरू हो गई। बुधवार को मानसून हरिद्वार एवं इसके आसपास के इलाकों से विदा हो गया। अगले दो से तीन दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई की स्थिति बनी है। इस बार मानसून प्रदेश में आफत बनकर बरसा। राजधानी देहरादून में तो एक दिन में बारिश का 101 साल का रिकार्ड भी टूट गया। प्रदेश में 21 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। अब तक प्रदेश में मानसून में सामान्य 1147.4 से 23 फीसदी ज्यादा 1411.5 एमएम बारिश हुई है। जो प्रदेश में साल 2010 के बाद सर्वाधिक बारिश है। साल 2010 में मानसून में उत्तराखंड में 1680 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा से मानसून विदा, IMD ने इन राज्यों पर भी दी गुड न्यूज, कब तक बारिश मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर क मुताबिक साल 2000 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.