नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Mokama Chunav Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट पर 21 राउंड की गिनती के बाद अनंत सिंह वीणा देवी को पछाड़ते हुए शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। अनंत सिंह 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यह हॉट सीट है, जहां जेडीयू के अनंत सिंह, आरजेडी की वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी हार-जीत वाले मुख्य मुकाबले में हैं। सब इस बात पर भी गौर करेंगे कि पीयूष प्रियदर्शी खुद रेस में आगे आते हैं या अनंत सिंह और वीणा देवी में से किसी को नुकसान पहुंचाते हैं। मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। Mokama Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह13.55 बजे: मोकामा में 25 में से 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इसके साथ ही अनंत सिंह 22539 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं और वीणा देव...