नई दिल्ली, जून 16 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अब भावी इंजीनियरों को सामाजिक न्याय का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 से बीटेक के सभी ब्रांच में संविधान को शामिल किया गया है। इसमें छात्रों को कर्तव्य और अधिकार के साथ समानता का पाठ पढ़ाया जाएगा। बीटेक प्रथम सेमेस्टर में ही छात्र-छात्राओं को दो क्रेडिट का भारतीय संविधान का परिचय (इंट्रोडक्शन टू इंडियन कांस्टीट्यूशन) नाम से विषय की अनिवार्य रूप से पढ़ाई कराने की तैयारी है। इसे संस्थान की सीनेट ने नए शैक्षिक सत्र से संचालन की मंजूरी दे दी है। बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में सिखाया जाएगा और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्रों को कर्तव्य और अधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी...